डी आई जी ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया सख्त निर्देश



शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट

शनिवार को मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शफीउल हक ने यहां पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिले में लंबे समय से लंबित आपराधिक मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस को कई निर्देश दिए। लंबित आपराधिक मामलों में पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों की संलिप्तता वाले मामलों को 10 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया। पंचायत चुनाव के दौरान शांति व निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिक से अधिक दागी लोगों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस को दिया । पुलिस कार्यालय में निरीक्षण के समय एसपी कार्तिकेय शर्मा के सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। मुंगेर में पदस्थापना के बाद पहली बार पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोपहर में यहां पहुंचने के बाद देर शाम तक एसपी कार्यालय के सभी संचिकाओं की उन्होंने जांच की। उन्होंने जिले के अपराधिक मामलों की भी सघन समीक्षा की। इस संबंध में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि शेखपुरा छोटा जिला होने के बावजूद यहां कई अपराधिक मामले लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कार्य में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी कड़ी नसीहत दी। देर शाम तक निरीक्षण का काम पुलिस कार्यालय में चलता रहा पुलिस उपमहानिरीक्षक को यहां कोरोना से बचाव का पहला डोज भी लेना था। लेकिन निरीक्षण में देरी के कारण कोरोना का टीका और वे अगले दिन लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ