चौथे दिन भी मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न



शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में चौथे दिन भी शांतिपूर्ण सपन्न हुआ। किसी परीक्षार्थी को नकल के आरोप में परीक्षा से निष्काषित नहीं किया गया। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। चौथे दिन प्रथम एवं द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में कुल 5736 परीक्षार्थियों में से 5664 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि कुल 72 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है। सुपर जोनल दंडाधिकारी डीडीसी व एडीएम अपने-अपने निर्धारित केंद्रों पर लगातार औचक निरीक्षण करते रहे. जोनल दंडाधिकारी भी सभी केंद्रों पर परीक्षा की गहन निगरानी करते रहे और केंद्र अधीक्षक को कई आवश्यक निर्देश दिए. सभी परीक्षा केंद्रों पर फोटोग्राफर एवं सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हो रही है। जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्रों में से शेखपुरा नगर परिषद में 7 परीक्षा केंद्र केवल छात्राओं के लिए आरक्षित है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी प्रकार की आधारभुत सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए प्रतिदिन दल अधिकारियों के द्वारा निगरानी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ