वरिष्ठ बुजुर्ग ने किया नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन - वर्षों से अधर में लटकी सड़क का निर्माण कार्य हुआ पूरा


नवगछिया प्रतिनिधि - नवगछिया के जगतपुर पंचायत के जपतैली गांव में जगतपुर पंचायत की मुखिया सोनी भारती और मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में वार्ड नंबर एक में बनी सड़क का उद्घाटन किया गया. वरिष्ठ ग्रामीण रामजतन राय ने पहले पूजा पाठ किया फिर नारियल फोड़ कर सड़क का उद्घाटन किया. जानकारी मिली है कि सड़क 20 वर्षों से गड्ढानुमा हो गया था जिसके कारण इस पर आवागमन बंद था. सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद गांव के लोगों में खुशी का माहौल है. उद्घाटन के अवसर पर मुखिया सोनी भारती मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव, मुरारी राय, राम जी राम, लूचो राय, रितेश कुमार, अरुण शर्मा, विजय यादव, कपिलदेव राय, पवन यादव, दयानंद राय, भागीरथ राय, राजेश राय, आमो राय, जीछो राय, सुभाष यादव, जितेंद्र यादव समेत अन्य भी मौजूद थे.






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ