जमीन विवाद में मारपीट और गोली बारी, दो भाई घायल



बिहपुर प्रतिनिधि - बिहपुर प्रखंड के अमरपुर निवासी नंदन चौधरी ने गांव के ही रमानंद सनगही और सोनू सनगही, रंजीत सनगही, पप्पू सनगही पर जान मारने की नीयत से गोली बारी करने का आरोप लगाते हुए बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नंदन कुमार आरोप है कि वह अपने भाई विभूति कुमार के साथ अपने खेत मे घास काट रहे थे, उसी समय मौके पर उपरोक्त आरोपी आ धमके और गोलियां चलाने लगे, जब वे लोग डर कर भागने लगे तो दोनों भाइयों को पकड़ कर सबों ने मिल कर पिटाई कर दी. जानकारी मिली है कि दोनों भाइयों को इलाज के लिये बिहपुर पीएचसी लाया गया जहां से विभूति को इलाज के लिये मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बिहपुर पुलिस मामले की छनबीन में जुट गयी है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ