मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
प्रखंड के कामेपट्टी चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक गजहरा के अवकाशप्राप्त प्रबंधक विशेश्वर झा की भावभीनी विदाई कर्मियों ने एक समारोह का आयोजन कर की। कर्मियों ने पाग व दोपटा से उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने एक आदर्श बैंक प्रबंधक के रूप में उनके कार्यकाल की सराहना की। लोगों ने कहा कि उन्होंने निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। मौके पर झंझारपुर की सहायक क्षेत्र प्रबंधक मिताली घोष, पूर्व शाखा प्रबंधक अनिल कुमार दास, सुधीर कुमार लाल, वर्तमान प्रबंधक रोहित सहाय, रवि कुमार, बबलू कुमार, पूर्व मुखिया राधेप्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामचरित्र सिंह, राजीव चौधरी, सन्नी कुमार समेत दर्जनों ग्राहक उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.