लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट...
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड स्थित खोजा व पथराही पैक्स चुनाव के लिए जारी नामांकन तिथि के प्रथम दिन शनिवार को किसी पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया।
जानकारी देते हुए एआरओ सह बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पथराही व खोजा पैक्स के अध्यक्ष तथा प्रबन्धकारिणी समिति के सदस्यों के रिक्त पद के लिए आज से नामांकन पत्र दाखिल करना है। प्रथम दिन एक भी अभ्यर्थी का नामांकन नहीं हुआ। नामांकन दो फरवरी तक होना है। रविवार होने के कारण 31 जनवरी को नामांकन कार्य नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक पैक्स के लिए एक अध्यक्ष व 11 प्रबंधकारिणी सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव होना है।
विदित हो कि प्रखंड में कुल 15 पैक्स हैं, जिसमें 13 पैक्सों के सभी पदों के लिए गत वर्ष ही चुनाव सम्पन्न हो चुका है। मात्र दो पैक्सों में चुनाव कराया जाना है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.