शेखपुरा, सुनील कुमार की रिपोर्ट :
नववर्ष के मौके पर शहर के चिन्हित पिकनिक स्पॉटो पर शुक्रवार को पुलिस की पैनी निगरानी रही। एक तरफ जहां कोविड -19 को लेकर बन्द किए गए श्यामा सरोवर पार्क में लोगों के प्रवेश को रोकने हेतु बड़े पैमाने पर पुलिस बलों को पार्क के मुख्य द्वार पर तैनात किया गया था। जबकि शहर के गिरिहिंडा पहाड़ पर पिकनिक मनाने आए लोगों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पहाड़ के उपर सशस्त्र बलो की तैनाती की गई थी।
इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस विनोद राम ने बताया कि श्यामा सरोवर पार्क में प्रवेश पर लगी बंदिश के मद्देनजर पुलिस अवर निरीक्षक विनीता कुमारी के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन महिला पुरुष बलों को तैनात किया गया था। जबकि पहाड़ पर भी जिला बल और बी एम पी बलों की तैनाती की गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों जगह दंगा निरोधी दस्ता को तैनात किया गया था। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.