मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट...
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड की पथराही पंचायत के वार्ड दो व तीन के लोगों का राशन कार्ड गजहरा पंचायत के नाम से निर्गत है। इस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन परेशानियों के मद्देनजर पथराही पंचायत के उपमुखिया राजीव कुमार चौधरी ने खाद्य आपूर्ति विभाग पटना के सचिव को आवेदन लिखा है।
इसकी प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी समेत संबंधित सभी पदाधिकारियों को दी गई है। आवेदन के अनुसार इन विसंगति के कारण लोगों को अनेक प्रकार के सरकारी लाभ से वंचित हो जाना पड़ता है। श्री चौधरी ने इन विसंगतियों को दूर करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ये दोनों वार्ड पंचायत परिसिमन से पूर्व गजहरा पंचायत का हिस्सा था, जिसे पथराही पंचायत में शामिल कर दिया गया। तब से लेकर अभी तक इसमें सुधार नहीं किया जा सका है। कई बार राशन वितरण में भी दोनों पंचायत के लिए यह समस्या बनकर सामने आया है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.