मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्टिंग...
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के महथा गांव की क्षेमा देवी का निधन बुधवार को हो गया। वे 84 वर्ष की थीं। उनके पति स्व. शोभाकांत झा हाई स्कूल खुटौना के एचएम थे। मुखाग्नि सीतामढ़ी में बीईओ पद पर कार्यरत उनके ज्येष्ठ पुत्र इन्द्रशेखर उर्फ ललन झा ने दी।
इनके निधन पर शिक्षक पुत्र चन्द्रशेखर झा आजाद उर्फ नवीन झा, वीरेन्द्र झा, प्रो. कृष्णकुमार झा, सुभाष झा, आशीषचन्द्र झा, पिंटू झा, वैद्यनाथ झा, मुखिया तेतरी देवी, सरपंच बिन्दा देवी, धनिक लाल चौधरी, रामनारायण चौधरी, परिमल चौधरी, आदि ने संवेदना प्रकट की है। लोगों ने उनकी आत्मा की सद्गति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.