अररिया से ज्ञान मिश्रा..
सामाजिक कार्यकर्ता व एनडीए के नेता अजय कुमार झा को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर मंगलवार को महादेव चौक के समीप नागरिक अभिनंदन किया गया, समाजसेवी अजय झा के राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होना न केवल अररिया जिले की बात बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है ! परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अपने संबोधन में कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय शीर्ष लोगों के द्वारा दिया गया है उसको मैं जमीनी स्तर पर देश एवं पूरे बिहार में गांव गांव तक कार्यकर्ता को जोड़कर परशुराम परिवार विस्तार का कार्य करूँगा साथ ही परशुराम परिवार के लिए देश स्तर तक आवाज उठाते रहूंगा ! इस कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने किया एवं मंच संचालन मैथली भाषा में अजित झा ने किया ।
मंच पर मुख्य रूप से संबोधन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, फारबिसगंज विधायक प्रतिनिधि मनोज झा,मंच पर मौजूद डॉ0 सुदर्शन झा , एवं कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते भास्कर ठाकुर, अभय कुमार अकेला,राजन तिवारी ,ज्ञान मिश्रा, प्रकाश झा , प्रमोद झा , मंटू झा , शशिभूषण झा , संजीव झा ,तपन तिवारी ,रोशन मिश्रा, संजय अकेला,राम झा , जोतिष झा , अरुण मिश्रा, गुड्डू झा अधिवक्ता , डब्लू झा , पप्पू झा , कुणाल , शेखर झा , अजय झा , रोशन ठाकुर, टुल्लू मिश्र,बबल झा , सकल झा आदि !