मधुबनी - रहिका से पप्पू कुमार झा की रिपोर्ट।
रहिका प्रखंड मुख्यालय के समीप भाजपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने किया।इस वसर पर विधायक ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का वर्षो से मांग था कि प्रखंड के मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय नही है।इनके मांग को देखते हुए मंडल कार्यालय खोला गया है।
पार्टी कार्यालय में लोक हित के समस्याओं के निराकरण तथा पार्टी के संगठन मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा।कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रभांशु कुमार झा सोनू ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता घनश्याम ठाकुर, जनमेजय सिंह, सुनील मिश्र, पवन झा,पिन्टू कुमार यादव,राजू साफी,प्रभात रंजन, सुमन जी,मिथलेश झा,विरेन्द्र झा,मदन झा,आनंद झा,श्याम पंडित सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.