शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट :
सोमवार को ड्यूटी के दौरान शहर के सदर पी एच सी में कार्यरत फार्मासिस्ट कामेश कुमार , 50 वर्ष का आकस्मिक निधन अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गई। घटना तब घटी । जब वे अस्पताल में काम कर रहे थे। वे निकटवर्ती नालन्दा जिला के निवासी थे।
साथ ही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहुस में पदस्थापित थे।पिछले कुछ दिनों से वे प्रतिनियुक्ति में पी एच सी सदर में थे। गत 2014 में वे फार्मासिस्ट पद पर अपना योगदान दिया था।
उनके आकस्मिक निधन पर सिविल सर्जन डॉ वीर कुंवर सिंह , ए सी एम ओ डॉ के एमपी सिंह , सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अशोक कुमार सिंह , डॉ मनोज दुबे, स्वास्थ्य कर्मचारी नेता अनिल कुमार , सुशांत कुमार , मुरारी कुमार सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। इस अवसर पर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत फार्मासिस्ट को दो मिनट का मौन रखकर स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों ने श्रद्धांजलि दी।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.