शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट :
बरबीघा प्रखंड के पिंजरी गांव निवासी एवम समाजसेवी लाला सिंह जी का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गई। वे लगभग नब्बे वर्ष आयु के थे। गांव में लोग उन्हें अन्ना हजारे कहकर पुकारते थे। उनके निधन पर पूर्व मुखिया पवन किशोर , मुखिया मीनाक्षी किशोर , समाजसेवी एवम युवा जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार छोटू , जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व जिला सचिव विपिन कुमार, पत्रकार कौशल किशोर सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.