लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट...
प्रखंड के गजहरा गांव स्थित सिद्धेश्वरी लक्ष्मीनाथ संस्कृत महाविद्यालय गजहरा के परिसर में पूर्व एमलसी स्व. नीलांबर चौधरी की 86वींं जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गई। प्रधानाचार्य डॉ. दयाकांत झा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित बुद्धिजीवीयों ने स्व. चौधरी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और शिक्षा जगत में उनके योगदान की चर्चा की। प्रधानाचार्य डॉ. झा ने कहा कि गजहरा का यह महाविद्यालय उन्हींं के कारण अस्तित्व में आया। आज सुरक्षित व संरक्षित है। लोगों ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
मौके पर प्रध्यापक डॉ. सच्चिदानंद झा, डॉ. उदयशंकर झा, डॉ. गंगानाथ झा, डॉ. रविनाथ झा ने भी अपने संस्मरणात्मक विचार रखे।इसके अतिरिक्त प्रो. उग्रनारायण झा, पूर्व मुखिया भोगी यादव समेत सैकड़ों छात्र व अभिभावक उपस्थित थे। सबों ने श्रद्धा से उन्हें याद की।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.