महथा स्कूल में एमडीएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक की हुई विदाई



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट।
महथा गांव स्थित उत्कृष्ट मध्यविद्यालय के प्रांगण में स्थानांतरित जिला एमडीएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवकुमार की विदाई समारोह पूर्वक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाशप्राप्त शिक्षक जगदीश ठाकुर ने की। संचालन शिक्षक सुनील कुमार पासवान ने किया। वही प्रधानाध्यापक प्रेमनाथ गोसाई ने स्वागत व अभिनंदन किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की।
 


जिला मध्याह्न भोजन कार्यालय में पदस्थापित लेखापाल शिवकुमार को पूर्वी चंपारण के लिए स्थानांतरित किया गया है। मौके पर दरभंगा जिले के एमडीएम के साधनसेवी संजय कुमार चौधरी, शिक्षा विभाग दरभंगा के प्रशाखा पदाधिकारी पंकज कुमार चौधरी, दरभंगा, लालबिहारी वर्मा, अमलेश रंजन, सुनील कुमार पासवान, परमेश्वर यादव, प्रकाश कुमार सुमन, शिवशंकर प्रसाद, शिबू महरा, जीबछ कामत, रामप्रसाद सिंह समेत सैकडों छात्र व अभिभावक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ