पेड़ काटकर क्षति पहुंचाने की शिकायत पहुंची थाना



मधुबनी से आशीष झा की रिपोर्ट...

लदनियां थाना क्षेत्र के बेलाही गांव में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने हरिश्चन्द्र यादव उर्फ अमरनाथ यादव की जमीन में लगे पेड़ों में से आठ महोगनी पेड़ों को काटकर धराशायी कर दिया।
उन्होंने इस बाबत थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
श्री यादव ने कहा कि रविवार की शाम अन्य दिनों की तरह बगीचे से टहलकर आये थे। 

सोमवार की सुबह लोगों ने जानकारी दी कि बगीचे के आठ महोगनी के पेड़ किसी ने काट दिये हैं। जानकारी पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण एएसआई रंजीत सिंह को भेजकर करवाया।

सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना दी। हमलोग पहुंचे तो पेड़ काटकर धराशायी देखकर हैरत में पड़ गया।
घटना की सूचना हमने लिखित शिकायत थानाध्यक्ष से की है।
इधर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आबेदन के आलोक में गहन छानबीन शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ