लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
मधुबनी जिले के लदनियां थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने झलोन गांव निवासी देवनाथ सिंह की शिकायत पर शराबी पुत्र राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। नशे की हालत में गिरफ्तार श्री कुमार को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया है।
आवेदन के अनुसार आरोपित नशे की हालत में परिजनों के साथ अक्सर मारपीट करता था। उसक इस व्यवहार से तंग आकर पुलिस की शरण लेनी पड़ी। शुक्रवार की शाम मारपीट व हंगामा करने के क्रम में इसे गिरफ्तार किया गया। एएसआइ शिव शंकर प्रसाद ने गिरफ्तार कर सीएचसी में इसकी मेडिकल जांच करवाई। शराब पीने की पुष्टि के बाद मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत इसे न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.