मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लदनियां के परिसर में शनिवार को कोरोना वैक्सीनेशन की सफलता को लेकर मॉक ड्रील किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मॉक ड्रिल करवाया गया। जानकारी देते हुए प्रशासनिक प्रभारी अमित पासवान ने कहा कि कोरोना वैक्सीन को विभागीय गाइड लाइन के अनुसार सफलता पूर्वक 31 जनवरी से दिया जाना है। इससे पूर्व मॉक ड्रिल किया गया। वैक्सीन लेने के लिए प्रथम चरण में 586 लोग निबंधित हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.