नवगछिया : टीईटी अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा के राज्य व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत गुरुवार को नवगछिया के वैशाली चौक पर मुख्मंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक डाला. इस अवसर पर प्रदर्शन कर रहे लोग सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे थे. इस अवसर पर वैशाली चौक पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया.
सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभ्यर्थियों पर भाजपा-जदयू सरकार द्वारा बर्बर लाठीचार्ज की घटना शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर स्कूलों में योगदान की गारंटी करवाने की बजाए सरकार लाठी-गोली की भाषा बोल रही है. बिहार के छात्र नौजवान जुमला नहीं होने देंगे इसके खिलाफ छात्र - नौजवानों के बीच व्यापक जन अभियान चलाते हुए नीतीश - मोदी सरकार से आर - पार की लड़ाई लड़ेगा.
कार्यक्रम में विक्रम कुमार, हरिदर्शन कुमार, राजा कुमार,विनोद कुमार, पियुस रंजन, अमित कुमार, चिंटू कुमार, गुलशन कुमार, गुलशन कुमार, निखिल कुमार, बरुन कुमार राय, सहित कई छात्र - नौजवान शामिल थे.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.