नवगछिया प्रतिनिधि - नवगछिया अनुमंडल के टोटो चालकों ने गुरुवार को अनुमंडल परिसर में धरना देकर बाजार में एक जनवरी से लागू नो इंट्री कानून में बदलाव कर और टोटो को बाजार में प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग की है. टोटो चालकों का नेतृत्व रंगरा के प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव और आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव कर रहे थे. राजेन्द्र यादव ने कहा कि टोटो चालक पलायन की स्थिति में आ गए हैं, बाजार में प्रवेश बंद हो जाने के कारण इन लोगों को रोजाना ₹100 से भी कम कमाई हो रही है. जबकि बाजार में जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण है. मोती यादव ने कहा कि टोटो चालकों को बाजार में हर हालत प्रवेश की अनुमति मिलनी चाहिये. क्योंकि जाम का कारण अतिक्रमण है. ऑटो चालकों ने अपने विभिन्न तरह के मांगों से भी प्रशासनिक पदाधिकारियों को अवगत कराया है इन मांगों में, अतिकमण व जाम की समस्या का स्थाई समाधान करत हुए ई-रिक्शा का परिचालन पूर्व की तरह करने की अनुमति दी जाय, पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत के द्वारा बेवजह तंग नहीं किया जाय, ई-रिक्शा चालकों को लाईसेंस देने के लिये नवगछिया में शिविर का आयोजन हो, पूर्व की भांति रिक्शा-ठेला की तरह ई-रिक्शा लगाने की अनुमति दी जाय, सभी रोड का नाम व नंबर हो इसका डिस्प्ले बोर्ड भी लगे. ट्रैफिक व्यवस्था के लिये नियम बने तो उसमें टोटो चालक संघ के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाय. टोटो चालक संघ ने शहर में जाम का कारण और अव्यवस्था की ओर भी प्रशासनिक पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया है. धरना कार्यक्रम के बाद संघ के प्रतिनिधियों ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है. अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया है. धरना में राकेश कुमार, पंचू साह, बालेश्वर यादव, चंदन कुमार, रवि कुमार, फतुली पंडित, पप्पू पंडित, अनिल दास समेत बड़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद थे.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.