नेहरू युवा केंद्र में कर्मचारी एवं युवाओं को जल के महत्व पर चर्चा करते हुए जल शपथ दिलाया


आरा से शिवम ओझा की रिपोर्ट...

नेहरु युवा केन्द्र भोजपुर में वर्षा जल एवं अन्य जल को सुरक्षित व संरक्षित करने हेतु नेहरु युवा केन्द्र भोजपुर द्वारा सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय जल मिशन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यक्रम के तहत अपने-अपने प्रखंड में युवा क्लब के सहयोग से जल शपथ दिलाने हेतु प्रेरित किया गया तथा नेहरु युवा केन्द्र के कार्यालय कक्ष में निकिता सिंह - जिला युवा अधिकारी, सरिता शर्मा - लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, sk md umar - कार्यालय सहायक एवं शशांक शेखर श्रीवास्तव - राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, सौम्या सिंह - राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व अन्य लोगों ने जल शपथ कार्यक्रम में सहभागिता लिया तथा श्री सिंह ने जल शपथ पत्र पढ़कर उपस्थित कर्मचारी एवं युवाओं को जल के महत्व पर चर्चा करते हुए जल शपथ दिलाया। इसके प्रचार-प्रसार हेतु गाँव एवं कस्बों के युवाओं को युवा क्लब के माध्यम से प्रेरित करने हेतु भोजपुर जिला के सभी प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को निदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ