पदाधिकारियों ने किया विद्यालय के कम्प्यूटर भवन व दीवार निर्माण कार्य का निरीक्षण


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

प्रखंड के खाजेडीह स्थित जयकृष्ण झा प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय परिसर में बन रहे चहारदीवारी व कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण बुधवार को स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्यप्रमंडल 1, मधुबनी के कार्यपालक अभियंता उदय शंकर सिंह व कनीय अभियंता सोनू कुमार ने किया।

     सीमा विकास मद की राशि से चल रहे निर्माण कार्य को संतोषप्रद बताया। जांच के क्रम में उपस्थित जिला लोजपा उपाध्यक्ष विष्णुदेव भंडारी ने जब कुछ त्रुटियों पर सवाल उठाते हुए पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया तो पदाधिकारियों ने संवेदक को कई आवश्यक निर्देश भी दिये।

 मौके पर प्रमोद यादव, रूपेश चौरवाड़, इन्द्रदेव यादव, अनिल झा, एच एम वीणा कुमारी, उदय कुमार सिंह आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ