गरीबों के बीच कम्बल वितरण कार्य का पूर्व विधायक ने किया शुभारम्



शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट :

 शेखोपुरसराय में शनिवार को पूर्व विधायक एवम कांग्रेस नेता गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही क्षेत्र भ्रमण करने और पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने पहुंचे। इसी क्रम में शेखोपुरसराय प्रखंड के नीमी गांव में समाजसेवी उदित नारायण सिंह द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

पूर्व विधायक श्री शाही ने गरीब निस्सहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया। बाद में वे नीमी गांव के किसान भासो सिंह की मां के निधन पर उनका घर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर मातमपुर्सी किया। उनके साथ समाजसेवी मिंटू कुमार , विनोद कुमार, विपिन कुमार अधिवक्ता, राजेंद्र सिंह ,लोकेश सिंह , गुलाम रब्बानी सहित अन्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ