रंगरा - रंगरा थाना क्षेत्र के कटरिया रेलवे स्टेशन के पास अपराधियों ने सोहड़ा निवासी गगन कुमार सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी है. अपराधियों ने गगन के चेहरे पर चार गोली मारी है जिससे मौके पर ही मौत हो जाने की बात कही जा रही है. घटना की बाबत नवगछिया राजकीय रेल थाने में मृतक के भाई पवन यादव ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें चार लोगों रंगरा के ही मुरली गांव के दो भाइयों बबलू सिंह, डब्लू सिंह, रंगरा के ही चंद्रखड़ा निवासी नागे मंडल, प्रमोद मंडल और लालू मंडल को नामजद किया है. मृतक के भाई पवन सिंह ने बताया कि सोमवार को उसका भाई गगन टेंट में मजदूरी करने सधुवा गांव गया था. जब उसका भाई रात में वापस नहीं आया तो उसने अपने भाई के मोबाइल पर फोन किया तो रेल पुलिस ने फोन उठाया और घटना की जानकारी दी. पवन ने कहा कि आरोपियों से उसका जमीन संबंधी विवाद है. पिछले दिनों भी आरोपी जमीन खाली करने अन्यथा जान मारने की धमकी देते रहे हैं. इधर राजकीय रेल थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.