शेखपुरा .सुनील कुमार की रिपोर्ट :
शुक्रवार को पूरा जिला नए साल के जशन में डूबा रहा। गाव से लेकर शहर तक बड़ी संख्या में लोग नए साल का स्वागत करने में जुट गए है। पूरे परिवार के साथ लोग जिले के विभिन्न पिकनिक स्टॉप पर इस क्षण को यादगार बनाने में लगे रहे। नए साल का जश्न यहाँ आधी रात के बाद से ही शुरू हो गया। घड़ी की सुई बारह पर पहुचते ही लोग एक दूसरे को नए साल की बधाई देने में जुट गए। इस अवसर पर आधी रात में कई लोगो ने आतिशबाजी कर भी नए साल का स्वागत किया।
उसके बाद सोशल मीडिया पर भी नए साल के शुभ संदेशो के आदान प्रदान का सिलसिला दिन भर चलता रहा। कोरोना महासंकट काल के रूप में 2020 को याद कर लोग इसकी बिदाई करते हुए नए साल 2021 के अगवानी में जुट गए। लोगो ने नए साल को कोरोना से मुक्त, जिन्दगी को पटरी पर लाने वाले साल के रूप में स्वागत किया। नगर क्षेत्र के गिरिहिंडा पहाड़ के साथ साथ श्यामा सरोवर पार्क, मटोखरदह आदि मनोरम स्थानों पर लोगो ने परिवार के साथ जश्न मानाने के लिए इकट्ठा हुए।
वहां लोगो ने विभिन्न प्रकार के भोजन तैयार कर परिवार खासकर बच्चो के साथ उसका आनन्द उठाया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग गीरिहिं डा पहाड़ , मतोखर दह , आर्घौती पोखर , विष्णु धाम आदि जगह दोस्त एवम परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाते धेखेंगे7 हूं इस अवसर पर बच्चो और महिला के साथ लोग झूमते भी रहे। नए साल को लेकर लोग पिछले साल की सभी कडवी यादे, कठिनाई और बाधा को भुलाने का प्रयास कर रहे थे। सामान्य तौर पर नए साल के जश्न में बच्चे कुछ ज्यादा ही उत्साहित दीखे। विभिन्न पर्यटक स्थल पर जाने से बंचित लोगो ने घरो में ही जमकर नए साल का जशन मनाया। घरो में विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किया और अपने परिजनों के साथ उसका आनंद लिया। नए साल का जश्न दिन भर जारी रहा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.