नव वर्ष पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन


लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

वैश्विक महामारी कोरोनाकाल वर्ष के विदाई दिवस पर प्रखंड के धता टोल पिपराही में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मुखिया दिलीप यादव की अध्यक्षता में किया गया। आयोजित इस टूर्नामेंट का उदघाटन सेवानिवृत्त शिक्षक चन्द्रदेव यादव, मुखिया दिलीप यादव, मुखिया पद के प्रत्याशी रामदेव महतो ने संयुक्त रूप से किया।   इसमें कुल 16 टीमें भाग लेंगी। मैच के प्रथम दिन गाढ़ा व इस्लामपुर की टीम के बीच मैच खेला गया। गाढ़ा की टीम ने इस्लामपुर की टीम को दस रनों के अन्तर से हराया। फाइनल मैच 7 जनवरी 21 को खेला जाएगा। मौके पर रियाज, सोनू शंकर , मनीष कुमार, विवेक, अभिषेक, रामचन्द्र, सुरेश समेत सैकड़ों दर्शक थे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उद्घाटकों ने कहा कि किसी भी खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। खेल में कोई बड़ा और छोटा नहीं होता, सबों का मान बराबर होता है। इसप्रकार की भावना के साथ खेलने से समाज में समन्वय की स्थापना हो पाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ