17 जनवरी से प्रारंभ होनेवाला पोलियो व कोविड 19 की वैक्सीन की तैयारी को लेकर सीएचसी में हुई बैठक।



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट...

आगामी 17 जनवरी से प्रारंभ होनेवाला पोलियो खुराक की तैयारी को लेकर स्थानीय सीएचसी में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार अमन की उपस्थिति में प्रखंड स्तरीय विशेष बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने किया। 

बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, उपप्रमुख मनोज यादव व विश्व स्वास्थ्य संगठन के समन्वयक रामसागर समेत सभी चिकित्सा कर्मि उपस्थित थे। बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर वैक्सीन की तैयारी की भी चर्चा हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ