एस के आर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ गोकुल सिंह का निधन


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट:

जिले के श्रीकृष्ण राम रुचि महाविद्यालय बरबीघा के पूर्व प्राचार्य सह अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ गोकुल सिंह का निधन बीती रात्रि पटना में हृदय गति रुक जाने से हो गई। वे लगभग 91 वर्ष आयु के थे । डॉ सिंह 3 में 1993 में एसकेआर कॉलेज के प्राचार्य पद से सेवानिर्वित हुए थे।वर्ष 1989 से लेकर 1993 तक कॉलेज के प्रभारी पद के रूप में रहे। काफी दिनों से ये बीमार चल रहे थे। 

मूलतः स्व सिंह सीमावर्ती नवादा जिला अन्तर्गत सगमा गांव के निवासी थे।उनके निधन की खबर मिलने के बाद दर्जनों लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।इनके निधन पर बरबीघा एसकेआर कॉलेज के प्राचार्य नवल किशोर प्रसाद, प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ रामविलास प्रसाद सिंह , डॉक्टर के एम पी सिंह , पूर्व प्राचार्य डॉ शिव भगवान गुप्ता ,समाजसेवी नेता शिवकुमार के अलावा बरबीघा एसकेआर कॉलेज के समस्त परिवार के अलावा कई अन्य शिक्षण संस्थान के लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ