शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
स्थानीय थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा मचा रहे एक शराबी युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दी। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक ने किया।
पुलिस ने बताया कि युवक शहर के हटिया मोड स्थित टीवी एस शो रूम के समीप नशे में हंगामा मचा रहा था। गिरफ्तार शराबी अजय कुमार वभन बीघा गांव निवासी लालो राम का पुत्र बताया गया है। गिरफ्तार युवक के विरूद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.