मधुबनी - लदनियां हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :
मधुबनी जिले के लदनियां थाना पुलिस ने दो अलग- अलग जगहों से 120 बोतल शराब जब्त की। मामले में तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम संध्या गश्ती पर निकली पुलिस ने तीन कार्टून स्थित 90 बोतल शराब के साथ नेपाल के सिरहा जिले के दो धंधेबाज अनित कुमार यादव व दीपक कुमार दास को गिरफ्तार किया।
दूसरी तरफ गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर 30 बोतल शराब के साथ रामगणेश यादव को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि शराब बोतल के साथ गिरफ्तार किये गये इन तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.