राष्ट्रीय गणित दिवस पर महान गणितज्ञ डॉ श्रीनिवास रामानुजम का जन्म दिवस मनाया


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

मंगलवार को एस. के.आर. कालेज बरबीघा के सभागार में महान गणितज्ञ डा. श्रीनिवास रामानुजम का जन्म दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता डा. कृष्ण कुमार ने किया। अतिथियों एवं छात्रों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डा.नवल प्रसाद ने किया। मुख्य वक्ताओं में डा शशि रंजन, डा अर्जुन पाण्डेय, प्रो विद्या प्रकाश मौर्य, डा यू के भगत प्रो अशोक कुमार आदि ने डा रामानुजन एवं गणित दिवस के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। 

वक्ताओं ने कहा कि रष्ट्रीय गणित दिवस की घोषणा 26 फरवरी 2012 को श्रीनिवास रामानुजन के 125 वें जन्मदिवस के अवसर पर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के द्वारा किया गया था तबसे 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।  सत्येंद्र कुमार, प्रफुल्ल कुमार, प्रमोद कुमार, मुरारी प्र. सिंह एवं अनेक छात्र छात्रा सभा में उपस्थित होकर वक्ताओं को सुना|मंच संचालन डा वीरेंद्र पाण्डेय ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ