अरियरी प्रखंड क्षेत्र में छापामारी में दो सौ टीना अर्द्ध निर्मित शराब नष्ट


शेखपुरा से सुनील कुमार के रिपोर्ट :

अरियरी प्रखंड अंतर्गत महुली ओपी पुलिस ने शनिवार को अफरडीह एवम दाऊद पुर इटावा गांव में सघन छापामारी अभियान चलाकर लगभग दो सौ टीना अर्द्ध निर्मित शराब को बरामद की। छापामारी का नेतृत्व महुली ओपी अध्यक्ष केदार सिंह ने की। 

छापामार दल में ए एस आई शिवनाथ राय और प्रेम प्रकाश पाण्डेय सहित पुलिस बल शामिल थे। बरामद देशी अर्द्ध निर्मित शराब को बरामद किए जाने के बाद उसे घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। 

छापामारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस दल को देखकर कारोबारी पहले ही निकल भागे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ