डेस्क न्यूज मधुबनी।
एनएच 104 स्थित करोनहा गांव के निकट पुलिस ने शनिवार की सुबह बालू से लदा एक हाइवा पकड़ा। इसे जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है। मामले में वाहन चालक व मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बेलाही गांव के समीप अवस्थित मुनहरा बलान नदी से अवैध तरीके से बालू खनन कर हाइवा से ले जा रहा था। गुप्त सूचना मिली कि बालू लदा हाइवा एनएच पर पद्मा की तरफ जा रहा है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालू लदे हाइवा को जब्त किया। हाइवा गाड़ी का न. बीआर 016 डी 4631 है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में दहशत फैल गया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.