सर्व समाज सेवा मूलतः पूरे विश्व में मानवता को पुनर्स्थापित करने की दिशा में कार्यरत


वैश्विक शांति की दिशा में निरंतर अग्रसर यह सामाजिक संगठन धर्म, जात-पात और लिंग भेद से ऊपर उठकर पूरे विश्व में असहाय ,निर्बल और जरूरतमंदों के बीच उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए सहयोगी रुख अपनाने के लिए संकल्पवान है। प्रेम,शांति और आपसी भाईचारे का प्रतीक सामाजिक संगठन " सर्व समाज सेवा " मूलतः पूरे विश्व में मानवता को पुनर्स्थापित करने की दिशा में कार्यरत है। इस कोरोना काल में " सर्व समाज सेवा " के सेवादारों द्वारा पिछले दो महीने से चल रही विश्वव्यापी मुहिम वॉरियर्स ऑन मिशन कोविड-19 पूरी तरह सफल रही जिसमें विश्व के 12 से अधिक देशों ने , भारत के 62 से अधिक शहरों ने भाग लिया ;कुल मिलाकर इनकी भागीदारी 80 हज़ार से ऊपर रही।

" जात-पात के बंधनों से ऊपर सम्पूर्ण विश्व ही हमारा परिवार है " इन्हीं जीवन मूल्यों पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सामाजिक संगठन (NGO ) "सर्व समाज सेवा "के राष्ट्रीय कोर कमिटी के सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी तैयार की गई है जिसमें अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड की बेटी जानी मानी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता व संघ जिला संयोजिका स्नेहा किरण भी चुनी गई है. विदित हो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने वाली वे पहली बिहारी है।

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था "सर्व समाज सेवा " नेशनवर्ल्डवाईड के सेवादार और चेयरपर्सन गुजरात मूल के श्री ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव है। वे अभी वर्तमान में WNSCA (विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आई .एच. सी. प्रेसिडेंट भी है। जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और एक बेहतरीन लेखक श्री ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी ने अभी हाल ही में अररिया की बेटी स्नेहा किरण का साक्षात्कार भी लिया था जो तकरीबन एक घण्टे तक चला।" राजनीति के भगवाकरण से बड़ा है इसका संस्कृतिकरण " और "युवा राजनीति:: समय की मांग " जैसे संवेदनशील विषय पर लिए गए इस साक्षात्कार को आप सब " मेरी आवाज यूट्यूब चैनल " पर भी देख सकते है।

अररिया की बेटी ,सीमांचल की बेटी होनहार प्रतिभावान स्नेहा किरण अंतराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक शांति की दिशा में निरंतर अपना योगदान देती रहे ऐसी शुभकामना है।
..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ