गीता जयंती पर गीता का सामूहिक पाठ


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट

भदौस ग्राम में राम पदारथ कश्यप की अध्यक्षता में गीता जयंती के पावन अवसर पर गीता का स्वाध्याय एवं सामुहिक पाठ हुआ।पाठ स्वस्ति वाचन एवं शान्तिमन्त्र के उदघोष से सहर्षोउल्लास प्रारंभ हुआ।साथ ही गीता के तात्विक तत्व पर विचार विमर्श हुआ।संसार की क्षणभंगुरता,भगपद तत्व की सारता पर भी विचार हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में राजेश कुमार,पैक्स अध्यक्ष,उमेश सिंह,कृष्णनंदन सिंह,बालानंद सिंह,नरेंद्र सिंह,रामचरित्र सिंह,मकेश्वर सिंह,सच कुमार,रामनंदन सिंह,अजय सिंह,संजय सिंह,वीरेंद्र सिंह,अंजनी कुमारी आदि सैकड़ों नर नारियों ने भाग लेकर गीता जयंती आयोजन का रसास्वादन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ