मधुबनी से आशीष की रिपोर्ट।मधुबनी स्थित डीएनवाई कालेज में आईटीआई कैट की परीक्षा आयोजित की गई। कोरोना एहतियात व कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में प्रवेश से पहले एक - एक छात्रों की तलाशी ली गई। जूते खोलवाये गये। मास्क व सेनिटाइजर की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई।
थर्मल स्क्रेनिंग की गई। इस केन्द्र पर 627 छात्रों की परीक्षा होनी थी, जिसमें 424 शामिल हुए। 203 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 37 वीक्षक के अतिरिक्त दर्जन भर जांच पदाधिकारियों को लगाया गया था। केन्द्राधीक्षक डॉ. चन्द्रशेखर प्रसाद ने बताया कि परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का शतप्रतिशत अनुपालन किया गया।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.