फारबिसगंज में हुए कल रात की घटना 8:00 बजे मृदुभाषी एवं शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसाई जनता मेडिकल के मालिक पवन केडिया जी को उनके घर के पास ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसके विरोध में श्रीराम सेना फारबिसगंज के तत्वाधान में पूरा फारबिसगंज शहर बंद करवाया गया एवं प्रशासन से अपराधियों की जल्द से जल्द धरपकड़ कर उनके ऊपर कठोर कार्रवाई करने की मांग की ।
यहां बता दे कि बीते कुछ दिनों से फारबिसगंज में अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है कभी बैंक से रुपैया निकासी कर लौट रहे व्यापारियों से हथियार दिखाकर रुपैया छीन ली जाती है तो कभी बैंक कर्मी से ही हथियारबंद लोगों के द्वारा रुपैया छीन ली जाती है यह सिर्फ एक सिर्फ जिले एवं स्थानीय प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है कि शहर के बीचो-बीच अपराधी बेधड़क एक प्रतिष्ठित व्यवसाई को गोली मारकर हत्या कर देती है। आज सभी व्यवसायिक संघो एवं दुकानदारों ने बताया कि फारबिसगंज शहर सुशासन के सरकार मे सुरक्षित नहीं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.