मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद नगर थाना की टीम ने की कार्रवाई गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोर के साथ प्रेस वार्ता करते नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धरम पाल व अन्य पुलिस पदाधिकारी


मधुबनी से आशीष की रिपोर्ट । आए दिन जिला मुख्यालय में बढ़ते मोटरसाइकिल की चोरी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष धरम पाल ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पकड़ने के लिए एक टीम बनाकर सोमवार को छापेमारी कर पांच मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया. 

गिरफ्तार चोर के बयान पर चोरी के दो मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए . नगर थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष धरम पाल ने बताया कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह के उद्भेदन के लिए बनाए गए टीम में थानाध्यक्ष धरम पाल ,सब इंस्पेक्टर चंद्र केतु, उमेश सिंह एवं अरविंद कुमार एवं पैंथर के सिपाहियों ने तेरह नंबर गुमटी पर सोमवार को वाहन चेकिंग लगाया .

चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मोटरसाइकिल चेकिंग होते देख विपरीत दिशा में भागने लगे पुलिस की टीम द्वारा पीछा कर उन दोनों युवक को पकड़ लिया एवं उक्त मोटरसाइकिल के कागजात की मांग की. पकड़े गए युवक मोटरसाइकिल की कागजात दिखाने में असफल हुए. पूछताछ में दोनों ने चोरी की मोटरसाइकिल होने की बात स्वीकार की. 

गिरफ्तार विकास कुमार राम 19 वर्ष ,थाना पंडोल ग्राम कमलपुर वार्ड नंबर 15 का निवासी है. वहीं दूसरा अपराधी विकास कुमार यादव 19 वर्ष थाना पंडोल पोखराम का निवासी है. दोनों ने पूछताछ में बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसके गिरोह के बुद्धन कुमार शर्मा ने उन्हें बेचने के लिए दिया है. 

दोनों अपराधियों ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि वे जिला मुख्यालय के आर के कॉलेज, सूड़ी स्कूल सहित बैंकों के आगे रखे मोटरसाइकिल को चुराकर ले जाकर बेचते हैं.

अधिकांश गाड़ियों को जिला एवं जिला से बाहर पड़ोसी देश नेपाल में बेचा जाता है. दोनों मोटरसाइकिल चोर ने पुलिस को बताया कि उनके तीन अन्य साथी पोखरसाम के बुद्धन कुमार शर्मा के घर पर रुके हुए हैं. पुलिस अभिरक्षा में दोनों को पंडोल थाना के क्षेत्र बुद्धन कुमार शर्मा के घर छापामारी करने के लिए पुलिस प्रस्थान किया. 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की टीम जब पोखरसाम बुद्धन कुमार शर्मा के घर छापेमारी करने पहुंची तो घर से पहले ही एक विश्वकर्मा मंदिर के पास विपरीत दिशा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक को बैठा दिखा .पुलिस टीम के साथ जा रहे विकास कुमार राम ने बताया इसी मोटरसाइकिल पर बुद्धन कुमार शर्मा, दीपक कुमार यादव, एवं सदानंद यादव है. 

जो मोटरसाइकिल चुराने का कार्य करता है .पुलिस की टीम ने तत्काल उन तीनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बुद्धन कुमार शर्मा पोखरसाम थाना पंडोल,दीपक कुमार यादव साकिन लक्ष्मीपुर थाना जयनगर एवं सदानंद यादव साकिन कोरहिया परसाई थाना जयनगर का निवासी है. 

गिरफ्तार पांच मोटरसाइकिल चोर से एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल लाल रंग का एवं एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल काले रंग का बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है .

बरामद हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लदनिया थाना से चोरी हुई थी जो भूपट्टी बाहुबरही निवासी चौथम चौधरी की बताई जा रही है. दूसरे मोटरसाइकिल की पहचान नहीं हो पाई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ