मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष अवकाश प्राप्त प्राध्यापक एकहरी गांव निवासी डॉ. महेन्द्र प्रसाद सिंह का निधन शनिवार की अहले सुबह पटना स्थित एम्स में हो गया। 75 वर्षीय डॉ. सिंह कोविड -19 संक्रमित थे। उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में स्थानीय विधायक मीणा कुमारी, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, उपेन्द्र सहनी, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, अजयकुमार सिंह, रामखेलावन सिंह, रवीन्द्र कुमार, वसन्त कुमार, सत्यनारायण साफी, विजय राय, कीर्तन सिंह, बेचन कामत, रामविलास भंडारी, प्रदीप राय, प्रमुख प्रमिला देवी, राम एकबाल यादव, विजय साह, अशोक मंडल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गणेश ठाकुर, विजय राम, तहसीन अहमद, उपेन्द्र पासवान, सूर्यदेव सिंह, रामनारायण पंडित, गंगासागर यादव, रामचन्द्र राय, मो. हमजा, रामबाबू राय, रामविलास मंडल समेत सैकडों लोग शामिल हैं। लोगों ने कहा कि वे शांतप्रिय व मृदुभाषी थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.