Header Ads Widget

अंधाधुंध फायरिंग में घायल युवक पटना रेफर एक गिरफ्तार , आठ नामजद तीन खोखा बरामद



शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
    
बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर थाना क्षेत्र के उखदी गांव में बीती देर शाम पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर एक घर पर हमला बोलकर अंधाधुंध फायरिंग किये जाने की घटना में घायल  28 वर्षीय युवक रंजीत यादव को सघन इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया है। घायल युवक को गोली जांघ में लगी है। 

घायल के भाई दिनेश यादव की शिकायत पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे ऊखदी गांव के  संजीत यादव ,रणजीत यादव, सुखदेव यादव , चुन्नू यादव, अशोक यादव , अंबा बीघा , नालन्दा के रवि यादव , शेखरा , सरमेरा गांव के रौशन यादव और नवीन यादव के अलावा बीस - पच्चीस  अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।

 इस बाबत थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी सुखदेव यादव को गिरफ्तार कर ली है। वहीं घटना स्थल से तीन खोखा बरामद की गई है। उन्होंने बताया मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।पुलिस ने बताया गोली बारी की घटना के बाद स्थिति पुलिस नियंत्रण में है।

 इस मामले में गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया । वहीं बरामद कारतूसों के खोखा को भी जब्त कर लिया गया ।