शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
जिला में सघन मास्क और वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सरकार के निर्देशों के आलोक में यह अभियान अभी शहरी क्षेत्र में शुरू किया गया। जिले के नगर क्षेत्र में इसे लेकर अधिकारियो का दल बनाया गया है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि अधिकारियो द्वारा बड़ी संख्या में बिना मास्क के शहर क्षेत्र में घूम रहे लोगो से जुर्माना राशि वसूल किया गया।
बड़ी संख्या में वाहन चालको से भी जुर्माना वसूल किया गया। बताया गया है कि मुख्य सचिव ने सोमवार को कोरोना के बढ़ते संक्रमन को लेकर सभी डीएम और एसपी को वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से इस सम्बन्ध में निर्देश दिया था। मुख्य सचिव के निर्देश पर यहाँ जिला प्रशासन द्वारा पत्र जारी कर इस काम को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा पत्र जारी कर अनुमंडल पदाधिकारी के साथ साथ नगर पदाधिकारी को सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाने को कहा। शाम में इस सम्बन्ध में प्रतिदिन एक रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को सौपने को कहा गया। नगर क्षेत्र में नगर परिषद कार्यलय के पास से यह अभियान शुरू किया गया।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल की अगुआई में अधिकारी और कर्मचारी लोगो को मास्क के लिए टोका टोकी शुरू कर दी। कई दुपहिया चालक बिना मास्क के पकड़े जाने के बाद बहाना शुरू किया।
परन्तु उस बहाना को दरकिनार कर उन सबसे जुर्माना की राशि वसूल की गयी। उधर नगर थाना , बरबीघा , अरियरि , चेवा डा थाना , मिशन ओपी में भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इन जगहों से बड़े पैमाने पर जुर्माना राशि वसूल की गई।