शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर थाना क्षेत्र के उखदी गांव में रविवार की शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी हुई। दर्जनों चक्र गोलीबारी दोनों तरफ से की गई जिसमें एक युवक जख्मी हो गया।
गोलीबारी की यह घटना खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद की वजह से घटी।इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि उखदी गांव के जोगिंदर यादव के खेत में सुखदेव यादव के द्वारा खेत पटवन के दौरान पानी चला गया जिससे वह नाराज हो गया।
इसी को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी और विवाद हो गया। दोनों तरफ से तनातनी बनी हुई थी। वहीं रविवार को दोनों तरफ से लोग जुटे और गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों तरफ से दर्जनों चक्र गोलीबारी किया गया। इस गोलीबारी में जोगिंदर यादव के पुत्र रंजीत यादव को जांघ में गोली लगी है।
रंजीत यादव को बरबीघा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। उधर जयरामपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी में युवक जख्मी हुआ है। पुलिस के सहयोग से उसे अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। अभी किसी की तरफ से प्राथमिकी दर्ज किए जाने के लिए आवेदन नहीं दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.