Header Ads Widget


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

मंडल कारा में मंगलवार को छापामारी की गयी। हालाकि छापामारी में किसी प्रकार की आपतिजनक सामग्री प्राप्त नहीं हुई। यह छापमारी पूरे राज्य में एक साथ की गयी। छापामारी का नेतृत्व एसडीओ डॉनिशांत ने किया। 

उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक राजबंश सिंह और नगर थानाध्यक्ष विनोद राम के साथ 35 पुलिस कर्मी शामिल थे। इस सम्बन्ध में अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एक रूटीन जाँच थी। सरकार के निर्देशों पर तुरंत जाँच दल गठित कर सघन छापामारी की गयी। छापामारी के दौरान जेल के अंदर सभी वार्डो का बारीबारी से निरीक्षण किया गया। 

अधिकारियो के साथ पुलिस कर्मियों ने सभी खुले और बंद स्थानों की तलाशी ली। एक घंटा से ज्यादा समय तक चली इस कार्रवाई में किसी प्रकार की आपतिजनक सामग्री नहीं पाए जाने पर अधिकारियो ने संतोष की साँस ली। उधर बताया गया कि राज्य के दूसरे जेलों में हो रही छापामारी की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यहाँ जेल में छापामारी की कार्रवाई हुई।

 इस बिलम्ब के कारण अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि जेल प्रशासन से लेकर सभी कैदी के सतर्क हो जाने के कारण किसी प्रकार की आपतिजनक सामग्री बरामद नहीं की जा सकी। कई लोगो ने इस छापामारी को मात्र औपचारिकता बताया। दूसरे जिलो के अलग यहाँ करीब 10:30 बजे छापामारी के लिए दल जेल पंहुचा। फ़िलहाल जेल में सभी कुछ ठीक ठाक रहने पर प्रशासन और पुलिस ने राहत की साँस ली। 

इस सम्बन्ध में एक विस्तृत छापामारी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गयी।