विधान सभा चुनाव में मामूली मतों से पराजित हुए कांग्रेस के गजानंद शाही कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक.



सुनील कुमार की रिपोर्ट :

सोमवार को बरबीघा विधानसभा के पूर्व विधायक गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही यहां पहुंचकर कांग्रेस कार्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिले। 

सम्पन्न विधान सभा चुनाव में बरबीघा सीट से पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे गजानंद शाही महज 113 वोट के अंतर से जदयू के प्रत्याशी से चुनाव हार गए। चुनाव में पराजित होने के बाद पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं एवम समर्थकों का हौसला बुलंद करने यहां पहुंचे।

 पार्टी कार्यालय में समर्थकों का हाल-चाल जानते हुए जर्जर कांग्रेस आश्रम को बनाने की चर्चा हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बरबीघा के पार्टी कार्यालय भवन को बनाया जाएगा। 

जिला के विभिन्न जगहों से प्राप्त कई निमंत्रण में भी शिरकत किया।इनके साथ में पूर्व मुखिया डॉ दीपक कुमार, पूर्व मुखिया चुनचुन सिंह, गुलाम रब्बानी , श्री महतो , मिंटू कुमार, अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ