Header Ads Widget

लदनियां की महथा पंचायत के वार्ड 7 की क्रियान्वयन समिति के फरार चल रहे सचिव गिरफ्तार



मधुबनी-लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट 

मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र की महथा पंचायत की वार्ड संख्या सात में नलजल योजना में अनियमितता बरतने वाले वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव संतोष कुमार दास उर्फ सज्जन दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात नवटोली महथा निवासी इसकी गिरफ्तारी एक वर्ष बाद संभव हो सकी। रविवार को इसे न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।

         जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि महथा पंचायत की वार्ड संख्या 7, 8, 11 व 13 में राशि उठाव के बाद भी कार्य को अपूर्ण छोड़ने के मामले में विभिन्न आरोपितों को गिरफ्तार किया जाना है। इसी क्रम में श्री दास की भी तलाश पुलिस को थी। इस पंचायत के इन वार्डों के दर्जन भर लोग आरोपित हैं। इनमें से अभीतक मुखिया पति धनिकलाल चौधरी, वार्ड 13 के अभिकर्ता व आपूर्तिकर्ता गंगानाथ मंडल व वार्ड सात के सचिव श्री दास को गिरफ्तार गिया जा चुका है। शेष की तलाश जारी है। जिसमें शिवेन्द्र कुमार मिश्र व मनोज कुमार साह लदनियां से बाहर के हैं। बावजूद इसके इनकी भी तलाश जारी है। 
                
अनियमिताओं के दौर से गुजर रही सभी योजनाएं 2018- 19 की है।
    विदित हो कि प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नरेन्द्र प्रसाद ने अपने कार्यालय पत्रांक 89 दिनांक 23 नवम्बर 2020 को डीएम मधुबनी को पत्र भेजकर महथा पंचायत की वार्ड संख्या 7, 8 व 11 से सम्बद्ध वार्ड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष व सचिव के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

     पत्र के अनुसार वार्ड सात के अध्यक्ष रीता देवी व सचिव संतोष कुमार दास थाने में एक वर्ष पूर्व दर्ज हुए केस के आरोपित हैं। इसी प्रकार वार्ड 8 व 11 के अध्यक्ष व सचिव भी आरोपित हैं। सबों के विरुद्ध मुख्यमंत्री नलजल व गली - नाली योजना मद में गबन का आरोप है। तत्कालीन डीएम शीर्षत कपिल अशोक के आदेश पर दर्ज हुई थी। इस मामले में सात प्राथमिकी व तीन आरोपित अप्राथमिकी हैं।