मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट:
कोरोनाकाल में जारी लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद है। प्रखंड के स्कूली बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए घर में रखने की हिदायत अभिभावकों से की गई है। लॉकडाउन के चलते कारोबार में आयी कमी के कारण लोगों की आमदनी घटी है। आमदनी में आयी कमी का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
इसी के मद्देनज़र स्कूली बच्चों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। प्रखंड के लिए आवंटित खाद्यान्नों का वितरण स्कूलवार किया जा रहा है। स्कूलों द्वारा उठाव के साथ ही छात्रों के बीच इसका वितरण किया जा रहा है। वितरण में शीघ्रता बरतने का आदेश दिया गया है।
जानकारी देते हुए एमडीएम प्रभारी गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि सितंबर महीने तक के खाद्यान्न का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसका वितरण छात्रों के बीच किया जा रहा है। वितरण विद्यालय अवधि के हिसाब से छात्रों के बीच किया जा रहा है। मदरसा समेत प्रखंड के 129 स्कूलों के लगभग 25 हजार स्कूली बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। गरीब अभिभावकों में प्रसन्नता देखी जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.