मधुबनी - जयनगर । अगले महीनें होनेवाला विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस कप्तान डॉ० सत्य प्रकाश के निर्देश पर जिले की सभी थाने की पुलिस है अलर्ट पर । इस वर्ष होनेवाला विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हो इसको लेकर दिए गए निर्देश पर एवं मद्य निषेध कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश पर देवधा थाना पुलिस ने देवधा थाना अंतर्गत उसराही तीनमुहानी रेलवे गुमटी के समीप से एक उजला रंग का स्कॉर्पियो जिसका नंबर WB02X 1580 है उसमें एक 11 बोरा कुल 1620 बोतल नेपाली देसी शराब किया जब्त।
देवधा थाना प्रभारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देवधा पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत 11 बोरा 1620 बोतल नेपाली देसी शराब जप्त किया है। पुलिस की भनक लगते ही तस्कर व चालक शराब समेत गाड़ी छोड़कर भागने में रहा सफल इस मामले में रामबाबू यादव अकौनहा निवासी समेत दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.