Header Ads Widget

अजाज संगठन से जुड़े लोगों ने स्व. पासवान को श्रद्धांजलि



    मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ लदनियां ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता करते हुए सुबोध पासवान जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश की अपूर्णीय क्षति हुई है। वे बिहार और देश में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते थे।

 संघ के सदस्य सुनील कुमार पासवान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में जो विभाग उनके पास दिया गया उस विभाग में क्रांति की लहर आ गई। मंडल कमीशन लागू करने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। फिर रेल मंत्रालय मिला और बिहार में रेल की पटरी चारों तरफ छा गई । जब संचार मंत्री बने तो देश के अंदर मोबाइल एवं सूचना क्रांति आ गई। जो भी मंत्रालय स्वर्गीय पासवान को मिला सभी विभागों में क्रांति आ गई। देखते -ही- देखते जब खाद एवं आपूर्ति मंत्रालय मिला तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधार और टेक्नोलॉजी से जोड़कर भ्रष्टाचार का उन्मूलन कर दिया। यह उनकी व्यक्तिगत क्षमता व प्रतिबद्धता का परिणाम था। वह बिहार ही नहीं देश के स्तंभ थे। आज बहुजन समाज एक स्तंभ को खो दिया है।

 हम सभी उन्हें शत-शत नमन करते हुए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार जनों को शक्ति व साहस प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों में शिबू महारा, सीताराम ठाकुर, सरोज कुमार साफी ,चंदन कुमार पासवान, अशोक पासवान, अखिलेश कुमार राम ,शत्रुघ्न पासवान, अमित कुमार , प्रमोद पासवान आदि शामिल हैं।