मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :
ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट से बाबूवरही विधानसभा के रालोसपा उम्मीदवार खजौली प्रखंड की सुक्खी पंचायत के मुखिया, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जिला रालोसपा अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह ने समर्थकों के साथ लदनियां प्रखंड में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के क्रम में समर्थकों के साथ उन्होंने योगिया, पद्मा, खाजेडीह, सिधपा, गजहरा आदि गांवों का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भगवती के दर्शन किये।
लोगों को संबोधित करते हुए उम्मीदवार श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व बेरोजगारी के मुद्दे पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ रही है। हमारे गठबंधन की सरकार बनी तो विगत तीस वर्षों की सरकार जो नहीं कर सकी, उसे प्राथमिकता के आधार पर लोकहित में किया जाएगा। समर्थकों में राधेप्रसाद सिंह, रामवृक्ष सिंह, रामबालक सिंह, रामसुन्दर सिंह, अरुण सिंह, सुशील सिंह, भोला सिंह, रामनरेश सिंह, विजय साफी, सुदीलाल सिंह, रामपरीक्षण सिंह समेत दर्जनों लोग थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.