मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :
नव गठित प्लूरल्स पार्टी की बाबूवरही विधानसभा स्तरीय चुनाव अभियान की शुरुआत गुरुवार को खाजेडीह स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से की गई। प्रत्याशी शालिनी झा ने मां का आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क साधा। संबोधित करते हुए श्रीमती झा ने कहा कि सर्वसम्मति से आठ सदस्यीय बूथ कमेटी के गठन कर लिया गया है।
क्षेत्रीय संपर्क अभियान अनवरत चलाते रहने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान पुष्पम प्रिया चौधरी की अगुआई में युवाओं ने बेरोजगारी, रोजगारोन्मुखी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, संवैधनिक अधिकारों की रक्षा आदि के लिए राजनीतिक चुनावी लड़ाई शुरू की है। उनकी जीत हुई तो भ्रष्टाचार का समूल नष्ट कर नौजवानों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
मंहगाई पर अंकुश लगाया जाएगा। वर्त्तमान सरकार की दमनकारी नीति के कारण लोगों के परेशानियां बढ़ती दिख रही है। लोग वर्तमान सरकार से मुक्ति पाना चाहते है। हमारी नेता किसान, शोषित, पीड़ित व नौजवानों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
इसके लिए हमारे कार्यकर्ता रातदिन मिहनत कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में रमण कुमार चौधरी, वंशीधर झा, रंजीत यादव, अखिलेश कुमार सिंह, बद्रीनारायण सिंह, श्रवण आर्य, दिलीप कुमार सिंह आदि शामिल हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.